बदायूं
मोबाइल की किस्त के विवाद में 50 वर्षीय भीमसेन की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद 50 वर्षीय भीमसेन पुत्र मनीराम की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल की किस्त को लेकर भीमसेन और उनके पड़ोसी अजीत के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद में अजीत ने भीमसेन के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मामले की जांच में जुटे हैं।
मामूली विवाद में हुई इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com