तीन महीने में ही उखड़ने लगी पंचायत घर की दीवारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
केशव गुप्ता
जाटी में पंचायत घर के निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया संदेह, जांच कराकर कार्रवाई की मांग
उसावां (बदायूं)। विकास क्षेत्र उसावां की ग्राम पंचायत जाटी में बने पंचायत घर की दीवारें महज तीन महीने में ही क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। इतने कम समय में दीवारों के टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। सरकारी धन से कराए गए निर्माण की इतनी जल्दी हालत खराब होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत घर के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराते हैं या नहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com