उझानी -स्कूल में चोरी, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,।
उझानी, बदायूं 14 अक्टूबर ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वरसुआ स्थित एमएसएम एजुकेशनल एकेडमी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्कूल संचालक समीर बाबू निवासी अब्दुल्लागंज ने तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर स्कूल से एक एलसीडी, एक इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए। जानकारी 12 अक्टूबर को सुबह स्कूल पहुंचने पर हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com