2:45 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 30 पव्वा शराब के साथ एक पकड़ा

उझानी में 30 पव्वा शराब के साथ एक पकड़ा

उझानी, बदायूं 14 अक्टूबर ।

कोतवाली पुलिस ने जजपुरा-बदायूं हाइवे से 30 पव्वा अंगूरी मार्का देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया।

पकड़ा गया आरोपी रजिस्टर पुत्र हेतराम निवासी सहपुरा, हाल निवासी जजपुरा बताया गया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा। उसके पास से थैले में रखी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.