1:32 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मूसाझाग क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव बजर मैरी में गृह कलह के चलते एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मीना देवी (28) पत्नी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीती रात मीना देवी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

बताया गया कि मीना देवी की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.