1:33 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की पहचान होने और जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.