1:34 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर कार्यशाला आयोजित


दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में मिशन शक्ति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद बदायूँ के सहयोग से महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करने तथा स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बदायूँ की ओर से शुभम कश्यप, शशिकांत, नवीन विद्यार्थी, आसिफ खान, हरजीत एवं अतीक अहमद उपस्थित रहे। उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. वंदना, डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज श्री सीताराम तथा श्री रोहित कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.