12:34 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – धम्म दीक्षा दिवस मनाने के लिए शिक्षकों से पहुंचने की अपील

बदायूं में धम्म दीक्षा दिवस मनाने के लिए शिक्षकों से पहुंचने की अपील

विद्यालय अवकाश के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में एकत्र होने का आह्वान

बदायूं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा, बदायूं की ओर से धम्म दीक्षा दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक साथियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। महासभा ने शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे 14 अक्टूबर को विद्यालय अवकाश के उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, निकट जिला अस्पताल, बदायूं पहुंचकर धम्म दीक्षा दिवस मनाने में सहभागिता करें।

धम्म दीक्षा दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर के बौद्ध धम्म ग्रहण करने की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिन समानता, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के विचारों को याद करने का अवसर है।

महासभा की ओर से शिक्षक साथियों से समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.