बदायूं। त्योहारों के बीच बाजार में चीनी, गुड़ और बूरा के महंगा होने से चीनी का मिठास कड़वा कर दिया है। बताते हैं अक्टूबर माह में चीनी मिलों से आपूर्ति प्रभावित होने पर चीनी के फुटकर बाजार में चीनी का भाव 48 रुपये से बढ़ कर 70 रूपय प्रति किलों हो गया है जबकि गुड और बूरा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अब गुड़ 65 से 70 रुपये और बूरा 70 से 75 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बताते हैं कि मिलों से चीनी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बिक्री हेतु चीनी नहीं मिल रही है और न कीमतों की जानकारी दी जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com