12:34 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। सनातन संस्कृति को कोई मिटा नहीं सकता : बीएल वर्मा

सनातन संस्कृति को कोई मिटा नहीं सकता : बीएल वर्मा
बिल्सी। नगर में गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने मंच पर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए सनातन संस्कृति को समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन सनातन न कभी मिटा है और न मिटाया जा सकता है। विधायक ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों का दस्तावेज है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय उर्फ विक्की, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, रामबाबू वार्ष्णेय, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, विवेक राठी, आदित्य महेश्वरी, सूर्यप्रकाश देवल, शेखर सक्सेना, दीपक चौहान, वीपी सिंह, संजीव वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, प्रखर महेश्वरी, मनीष असावा, पिंकू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.