10:55 am Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी-भदरौल मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

उझानी-भदरौल मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत; परिजनों में कोहराम।

उझानी (बदायूं) 14 अक्टूबर ।

उझानी-भदरौल मार्ग पर मंगलवार की रात बाइक से अपने घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी निवासी सुदेश यादव पुत्र ओमेन्द्र पाल यादव मंगलवार की रात करीब 8 बजे उझानी से अपना काम निपटाकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि गांव के समीप ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सुदेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे को अंजाम देने वाला वाहन मौके से भाग निकला।

हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुदेश की मौत की खबर सुनते ही साथ गए परिजन मेडिकल कॉलेज में ही विलाप करने लगे। परिजनों ने हादसे की सूचना कादरचौक पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.