10:51 am Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में मोबाइल की किश्त को लेकर किसान की हत्या, खाना खाते समय डंडे से किया हमला

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मोबाइल की किश्त जमा करने को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि किश्त को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने किसान पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र का है।

आधार कार्ड पर फाइनेंस कराया था मोबाइल

जानकारी के मुताबिक, उस्मानपुर गांव निवासी भीमसेन (50) किसान थे। उनके दोनों बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं। भीमसेन गांव में अपनी बहू मीना के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले गांव के अजीत ने अपने आधार कार्ड पर भीमसेन को फाइनेंस पर मोबाइल दिलाया था। मोबाइल की किश्त अजीत के खाते में जमा की जानी थी, लेकिन पिछले तीन महीने से किश्त जमा नहीं हो पाई थी। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अजीत के घर पहुंचने लगे थे।

खाना खाते समय डंडे से किया हमला

आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे भीमसेन घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अजीत डंडा लेकर पहुंचा और किश्त जमा नहीं करने को लेकर सवाल करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर अजीत ने कथित तौर पर भीमसेन पर डंडे से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।

मोबाइल की किश्त को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.