9:20 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी को दिवाली से पहले मिली 65 तिरंगा लाइटों की सौगात, रोशनी से जगमगाया शहर।

उझानी, बदायूं 13 अक्टूबर ।

दिवाली से पहले उझानी नगर को नगर पालिका परिषद ने रोशनी की बड़ी सौगात दी है। नगर के मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों पर तिरंगे रंग की 65 आकर्षक लाइटों के पोल लगाए गए हैं, जिससे शहर दूधिया रोशनी में जगमगा उठा है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नीलांशु अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी मणी जी सैनी की मौजूदगी में नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर लाइटों का शुभारंभ किया। शुभारंभ होते ही लोगों में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साह का माहौल बन गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि उझानी को सुंदर, स्वच्छ और रोशनी से जगमग बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। दिवाली से पहले 65 तिरंगा लाइटें नगरवासियों के लिए उपहार हैं। यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में नगर के हर वार्ड में विकास और सजावट के और बड़े कार्य होंगे। नगर का कोई कोना अंधेरे में नहीं रहेगा।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटने के बाद कहा कि उझानी का उज्ज्वल भविष्य ही हमारा संकल्प है। विकास की यह रफ्तार रुकने वाली नहीं है। सड़क, रोशनी, पानी और सफाई – हर क्षेत्र में उझानी को जनपद में नंबर वन बनाना है। जनता का आशीर्वाद रहा तो उझानी को हम स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करेंगे।

इस नई रोशनी व्यवस्था को दिवाली से पहले नगर की साज-सज्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पालिका के इस कदम की सराहना की।

कार्यक्रम में सभासद रामप्रवेश यादव, अब्दुल हसन, सागर छाबड़ा,शिव भारद्वाज,नीरज माहेश्वरी,नगर पालिका के लिपिक राजकुमार गुप्ता, रितु शर्मा, पूनम शर्मा, टीटू मित्तल निखिल शर्मा, मुकेश शर्मा समेत पालिका के अन्य कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.