8:56 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकें भिड़ीं; ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर।

उझानी बदायूं 13 अक्टूबर ।

कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुड़ा नरसिंहपुर के पास आमने-सामने से आ रही दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार हाईवे पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर एंबुलेंस से सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रहा ट्रक ब्रेक नहीं लगा पाया और एक युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल की शिनाख्त की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन धीरे चलाएं और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.