8:20 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मुजरिया पुलिस ने दो लोगों का किया चालान

कादरचौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मुजरिया पुलिस ने दो लोगों का किया चालान

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना कादरचौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं, थाना मुजरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, कादरचौक पुलिस ने अरमान सेन उर्फ अरमान हुसैन (20 वर्ष), पुत्र सलीम हुसैन, निवासी ग्राम न्याजी नगला, थाना सिकंदरपुर वैश्य, जनपद कासगंज को संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 34415/26, धारा 85/115(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय बदायूं के समक्ष पेश किया गया।
वहीं, थाना मुजरिया पुलिस ने ग्राम खिरवारा निवासी जुगेन्द्र और नेत्रपाल पुत्रगण प्राणसुख के खिलाफ शांति व्यवस्था के मद्देनजर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों को निरुद्ध कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.