8:20 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाव को बदायूं पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाव को बदायूं पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

जिला सत्र न्यायालय और डाकघर में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, संदिग्ध लिंक और फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की अपील

केशव गुप्ता

बदायूं, 13 अक्टूबर। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को जिला सत्र न्यायालय और भारतीय डाक कार्यालय में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आमजन को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधियों से बचाव के तरीके बताए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि अनजान लिंक खोलने, संदिग्ध अटैचमेंट डाउनलोड करने और बिना जांच-पड़ताल के व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी अनजान कॉल पर डरकर पैसे ट्रांसफर न करें। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धमकाने वाले लोगों के झांसे में न आएं और संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक मिलने पर सतर्क रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर जागरूकता अभियान में शामिल पुलिसकर्मी
अभियान में उपनिरीक्षक शिवम सक्सेना, आरक्षी संतोष गंगवार, आरक्षी कुलवंत सिंह और महिला आरक्षी प्रियंका तोमर शामिल रहीं। पुलिस टीम ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.