8:20 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस की तत्परता से मिली 3 वर्षीय गुमशुदा बच्ची, दो घंटे में मां से मिलाया

सहसवान पुलिस की तत्परता से मिली 3 वर्षीय गुमशुदा बच्ची, दो घंटे में मां से मिलाया

केशव गुप्ता

शहबाजपुर चौराहे पर रोती मिली थी मासूम, एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने दिखाई सक्रियता
बदायूं। थाना सहसवान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाजार में गुम हुई करीब तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के अपनी मां से मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार 13 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे शहबाजपुर चौराहे पर एक छोटी बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। इस पर चौकी प्रभारी शहबाजपुर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम के साथ बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने बच्ची की तस्वीर व्हाट्सऐप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर प्रसारित की। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों और मुख्य बाजार में लोगों को तस्वीर दिखाकर जानकारी जुटाई। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद बच्ची की मां का पता चल गया।
मां ने बताया कि वह गांव से बाजार में खरीदारी करने आई थी, इसी दौरान उसकी तीन वर्षीय बेटी बिछड़ गई थी। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मां को सामने देखकर बच्ची भी खुश हो गई। पुलिस की इस तत्परता की आमजन ने सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.