



राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला के सातवें दिन छात्र-छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान से जुड़े विविध विषयों पर प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।
सेमिनार में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ईशू झा ने “पौधों की सौंदर्य संबंधी विशेषताएँ” विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि पौधों में रंग, रूप, संरचना और आकार जैसे सौंदर्यपरक गुण समाहित होने के वैज्ञानिक कारण पर प्रकाश डाला।
छात्रा तुलसी मिश्रा ने “फैमिली रूटेसी” विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि इस पादप कुल में शामिल प्रमुख पौधों में नींबू, संतरा और मौसमी विटामिन सी के प्रमुख श्रोत हैं तथा इनमें सुगन्ध, वसा के साथ कई अन्य प्रकार के खनिज और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन पौधों में सामान्यतः तेल की ग्रंथियाँ पाई जाती हैं।
सेमिनार का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने किया। उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेमिनार छात्रों की शोध दृष्टि, वैज्ञानिक सोच एवं प्रस्तुति कौशल के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com