बिसौली। श्री प्राचीन रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ पूरे ज़ोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी द्वारा परंपरागत रूप से झंडी पूजन के साथ ही मेले का औपचारिक आगाज कर दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच झंडी पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजन के उपरांत बैंड-बाजों और धार्मिक भजनों की गूंज के साथ झंडी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के प्राचीन और परंपरागत मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुँची, जहाँ इसे ससम्मान स्थापित किया गया। रास्ते में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झंडी यात्रा का स्वागत किया और ‘जय श्री राम’ के जयघोष लगाए। रामलीला कमेटी के जगतपाल मिश्रा ने बताया कि इस बार का रामलीला मेला आगामी 24 अक्टूबर से विधिवत रूप से शुरू होगा। इस अवसर पर कमेटी की अध्यक्षा ठाकुर मिथिलेश सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष जगतपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष बृजवासी मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, नीरज पाराशरी, मंत्री प्रभाकर मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अजय मिश्रा, संयोजक गोपी वल्लभ मिश्रा, रामसुमरन लाल मिश्रा, गिरीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, सोनू शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, सुभाष राजोरिया, जगदीश चंद्र राजोरिया, विजय प्रकाश पाठक, सुनील मिश्रा, सत्य नारायण मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, शैलेंद्र सिंह, नवनीत पाठक, अरुण कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com