7:39 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में मिशन शक्ति की गूंज, छात्राओं को किया जागरूक


उघैती। आज श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उघैती थाने की महिला उपनिरीक्षक एवं महिला आरक्षियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मसम्मान के प्रति जागरूक किया।

महिला उपनिरीक्षक एवं आरक्षियों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने, अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर अपनी बात रखने और आत्मविश्वास के साथ समस्याओं का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना, एमडी आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्य शिल्पी सक्सेना, उपप्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जे. पी. सिंह, एचओडी दिनेश माथुर, प्राइमरी कॉर्डिनेटर मानवेन्द्र सिंह एवं अनम सैफी, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर कमलेश, अंशिका, पूजा, अर्चना, सपना,उमेश वार्ष्णेय एवं नेहा चौहान सदब सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना तथा सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

मिशन शक्ति का संदेश—सशक्त नारी, सुरक्षित समाज!

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.