वाराणसी। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोरा की ओर से जन-जागरूकता अभियान के तहत एडवाइजरी जारी की गई है।
एडीजी ने तीन प्रमुख साइबर ठगी के तरीकों – *डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया पर सस्ते सामान के नाम पर ठगी और व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर.apk फाइल के जरिए हैकिंग* को लेकर लोगों को सतर्क किया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि *डिजिटल अरेस्ट कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है और पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती।* ठग खुद को CBI, ED या पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और पैसे की मांग करते हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर 90% तक के भारी डिस्काउंट वाले फर्जी लिंक्स और अनजान.apk फाइलों को डाउनलोड न करने की अपील की गई है।
एडीजी जोन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा न करें, अपने बैंकिंग पासवर्ड और OTP किसी के साथ साझा न करें और ठगी होने पर तत्काल *हेल्पलाइन नंबर 1930 या http://cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com