6:36 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

जिला गंगा समिति एवं गंगा समग्र,महानगर संयोजक अखिलेश ठाकुर एवं उनकी कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों सहयोग से बरेली स्थित रामगंगा घाट पर मां गंगा महारानी की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया।

बरेली, उत्तर प्रदेश। जिला गंगा समिति एवं गंगा समग्र,महानगर संयोजक अखिलेश ठाकुर एवं उनकी कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों सहयोग से बरेली स्थित रामगंगा घाट पर मां गंगा महारानी की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर गंगा मैया को स्वच्छ, निर्मल एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, रामकिशोर एवं राकेश शर्मा को समिति गंगा समग्र द्वारा सम्मानित किया गया।
संयोजक अखिलेश ठाकुर ने बताया महाआरती का मुख्य उद्देश्य मां गंगा के प्रति जन-जन में श्रद्धा जागृत करने के साथ-साथ गंगा मैया को स्वच्छ, निर्मल एवं सुंदर बनाए रखने के लिए समाज को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक परंपरा की जीवनधारा है। इसकी स्वच्छता एवं संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका का सिंघानिया ने मां गंगा प्रणाम करते हुए कहा कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, पूजन सामग्री तथा अन्य गंदगी न डालें। घाटों को स्वच्छ रखें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें हम सबकी जनसहभागिता के माध्यम से ही गंगा को प्रदूषणमुक्त एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने गंगा को स्वच्छ और संरक्षण के लिए समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत के पदाधिकारियों ने गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित इस प्रकार के आयोजनों को समाज में जागरूकता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए मां गंगा की महाआरती के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से देश एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। “मां गंगा की महिमा बनाए रखें, गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं सुंदर बनाएं। गंगा का सम्मान ही प्रकृति और भारतीय संस्कृति का सम्मान है मां गंगा आरती गंगा समिति नमामि गंगे और गंगा समग्र के संयोजक अखिलेश ठाकुर, पंडित गुड्डू, नीरव श्रीवास्तव, मनोज मनोज, नागेंद्र निषाद, रामनारायण सक्सेना, हरपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.