7:39 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

सुरक्षित बचपन की निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण

*बदायूँ 13 अक्टूवर 2026*
संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षित बचपन की निगरानी समिति के समस्त सदस्यों द्वारा जिला कारागार में सुरक्षित बचपन के तहत चिन्हित बच्चों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गय जिसमें समिति द्वारा बच्चों की समस्त आवश्यकताओं की समीक्षा की गयी। बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा, योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ए0सी0एम0ओए बाल रोग विशेषज्ञ, को समिति द्वार निर्देश दिये गयें। वर्तमान में 11 बच्चे अपने माता के साथ संवासित है उनकी आई0सी0पी0 का फॉलोअप तथा बच्चों की समय-समय पर काउसलिंग कराये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जिला कारागार में संवासित महिला बन्दी के परिवार में घर पर रह रहे बच्चों को योजना से जोडने हेतु आवश्यक दस्तावेजो को सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर दस्तावेज तैयार कराये के साथ विभागीय योजना से लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ मुख्य चिकित्साधिकारी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नन्द किशोर पाठक, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी प्रीती कौशल, सामाजिक कार्यकता भमरपाल सिंह, पूनम यादव मुख्य सेविका, जेलर जिला कारागार शैलेश कुमार सोनकर, अनन्या अत्री डिप्टी जेलर उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.