5:54 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़: बदायूं में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन को मारी गोली, हालत गंभीर

बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। उदयपुर गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। घटना में ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बगरैन से उदयपुर जाते समय हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन मंगलवार को बगरैन से अपने गांव उदयपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

स्थान: उदयपुर गांव, थाना वजीरगंज, जिला बदायूं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.