5:45 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में ईंट-पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव; नशे में धुत आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

बदायूं में ईंट-पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव; नशे में धुत आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के फतेह नगला गांव में एक बुजुर्ग की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बुजुर्ग को बचाने पहुंचे चार से पांच पुरुष और महिलाएं भी घायल हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अवनीश ने पहले अपनी छत से ईंट-पत्थर बरसाए। इसके बाद बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पेड़ से बंधे आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी अवनीश को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बुजुर्ग की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.