5:39 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में सनसनीखेज वारदात: ग्रामीण की ईंटों से कुचलकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहाबाद में मंगलवार दोपहर दबंग आरोपियों पर एक ग्रामीण की ईंटों से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.