खेत में मेड काटने से मना किया तो मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटा, महिला के कानों से सोने के टॉप्स लूटने का आरोप
केशव गुप्ता
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खासपुर में खेत में मेड काटने से मना करने पर एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे के साथ मारपीट करने तथा महिला के कानों से सोने के टॉप्स लूटने का आरोप लगा है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता बन्नो पत्नी शाहिद के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा साजिद, जो एक हाथ से दिव्यांग है, खेत पर सरसों की बुवाई करने गया था। आरोप है कि पड़ोस के खेत में कुछ लोग मेड काट रहे थे। साजिद ने अपने खेत में मेड काटने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर पीड़िता की नातिन रिजवाना, पुत्रवधू शबाना और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि भीड़ को आता देखकर आरोपियों ने उसके कानों से सोने के टॉप्स खींच लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों पर पहले से मुकदमे चलने की बात भी कही

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com