उझानी में दर्दनाक घटना: मेडिकल स्टोर से दवा ले रही अज्ञात महिला बेहोश, ई-रिक्शा वाला CHC पर छोड़कर फरार, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
उझानी (बदायूं) 13 अक्टूबर ।
उझानी कस्बे में आज एक हृदय विदारक मामला सामने आया है। एक अज्ञात महिला जो किसी मेडिकल स्टोर पर दवाई ले रही थी, अचानक बेहोश हो गई। वहां मौजूद एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक उसे उठाकर उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर छोड़ गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जब डॉक्टरों ने महिला को देखा तो उसे मृत पाया गया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
महिला की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीले रंग की ब्लाउज और लाल-नारंगी रंग की साड़ी पहन रखी है, हाथ में पीली चूड़ियां हैं।
यदि कोई इस महिला को पहचानता हो तो तुरंत उझानी सामुदायिक केंद्र में संपर्क करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके, जिससे परिवार के लोग उसके शव को घर ले जा सकें। अस्पताल कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को भी सूचना दे दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com