*सहसवान: शाहबाजपुर चौराहे पर मिली लावारिस बच्ची को कोतवाली पहुंचाया, परिजनों की तलाश जारी*
*सहसवान (बदायूं)।* नगर के शाहबाजपुर चौराहे पर घूमते हुए मिली 2-3 वर्षीय मासूम बच्ची को एक जागरूक नागरिक द्वारा सुरक्षित कोतवाली सहसवान पहुंचा दिया गया है। बच्ची अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है।
बताया जा रहा है कि बच्ची शाहबाजपुर चौराहे पर अकेली घूम रही थी। एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो उसने मानवता दिखाते हुए बच्ची को अपने साथ लिया और तत्काल कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
फिलहाल बच्ची कोतवाली सहसवान में पुलिस की निगरानी में सुरक्षित है। पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है।
*पुलिस की अपील:* कोतवाली प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई इस बच्ची को पहचानता हो या इसके परिजनों के बारे में जानता हो तो तुरंत कोतवाली सहसवान से संपर्क करे, ताकि बच्ची को उसके परिवार से मिलाया जा सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com