4:01 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

पिछले दिनों उझानी में बुलेट-बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर घायल रिपोर्ट दर्ज।

पिछले दिनों उझानी में बुलेट-बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर घायल रिपोर्ट दर्ज।

उझानी, बदायूं 13 अक्टूबर ।

पिछले दिनों कोतवाली उझानी क्षेत्र के बांके लाल भट्ठा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में गिरधरपुर निवासी युवक प्रमोद पुत्र ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजनों के अनुसार प्रमोद अपनी बाइक से उझानी से गांव जा रहा था, तभी सामने से आ रही बुलेट UP24AF5224 ने लापरवाही से टक्कर मार दी। घायल को पहले CHC उझानी, फिर मेडिकल कॉलेज बदायूं और बाद में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज में व्यस्त होने के कारण परिजन तहरीर नहीं दे पाए थे। 12 अक्टूबर को पिता ओमकार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच SI विक्रांत कुमार को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.