4:04 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

कछला घाट पर 50 दिन पहले चोरी हुई बाइक, अब जाकर दर्ज हुई FIR।

कछला घाट पर 50 दिन पहले चोरी हुई बाइक, अब जाकर दर्ज हुई FIR।

उझानी, बदायूं 13 अक्टूबर।

गंगा स्नान के दौरान चोरी हुई बाइक का मामला 50 दिन बाद थाने पहुंचा है। कछला घाट पर 24 अगस्त को बरेली निवासी श्रद्धालु की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिसकी FIR अब उझानी थाने में दर्ज हुई है। इतनी देरी से FIR दर्ज होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बरेली थाना बारादरी के नवादा शेखान निवासी सोमपाल पुत्र सेवाराम 24 अगस्त को कछला बदायूं गंगा स्नान करने गए थे। उनकी बाइक घाट किनारे से चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली।

सूत्रों के मुताबिक पहले गुमशुदगी के तौर पर तलाश चलती रही। जब बाइक नहीं मिली तो अब चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह को सौंपी है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं, लेकिन 50 दिन बीत जाने से फुटेज मिलने में दिक्कत आ रही है। त्योहारों पर कछला घाट पर बाइक चोरी की घटनाएं आम हैं, श्रद्धालुओं को वाहन सुरक्षित जगह पार्क करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.