3:59 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

कछला में महिला से छेड़छाड़, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

कछला में महिला से छेड़छाड़, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

उझानी बदायूं 13 अक्टूबर।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के चौंसिंगा गांव में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी अवनेश पुत्र रजिस्टर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि आरोपी आए दिन महिला का पीछा कर रास्ते में घेरकर इशारेबाजी और छेड़छाड़ करता था। गांव में बदनाम कर लांछन लगाने की भी शिकायत है। परिजनों से कई बार शिकायत के बाद भी हरकतें नहीं रुकीं।

पीड़िता के मुताबिक 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आरोपी ने सरेआम उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी मुंह बंद रखने, वरना कहीं मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की धमकी देकर फरार हो गया।

कोतवाली उझानी पुलिस ने FIR दर्ज कर विवेचना SI अविनाश पुंडीर को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.