4:01 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

UPI MDR पर बड़ी राहत, चार्ज अब दिवाली पर नहीं, 1 जनवरी 2027 से।

UPI MDR पर बड़ी राहत, चार्ज अब दिवाली पर नहीं, 1 जनवरी 2027 से।

बदायूं 13 अक्टूबर।

देश के करोड़ों UPI यूजर्स और दुकानदारों के लिए राहत की खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) अब त्योहारी सीजन में लागू नहीं होगा।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसे टाल दिया है। अब नया नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा।

व्यापारी संगठनों ने NPCI से मांग की थी कि त्योहारी सीजन में MDR न लगाया जाए। इसके बाद वित्तीय सेवा विभाग (DFS) और NPCI के बीच चर्चा हुई और तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया। अक्टूबर से दिसंबर के बीच UPI ट्रांजैक्शन सबसे ज्यादा होते हैं, ऐसे में व्यापारियों ने कहा था कि नया खर्च उनके लिए दबाव बनाएगा।

MDR मतलब मर्चेंट डिस्काउंट रेट – दुकानदार से डिजिटल पेमेंट प्रोसेस करने के लिए लिया जाने वाला शुल्क।

0.4% MDR सिर्फ उन Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजैक्शन पर लगेगा जो 2000 रुपये से ऊपर हैं, और 75,000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 300 रुपये कैप होगा।
ये चार्ज ग्राहक नहीं, दुकानदार देगा।

बिल पेमेंट, बिजली-पानी, एजुकेशन, फ्यूल, रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस जैसी कैटेगरी में 2000 से ऊपर पर फ्लैट 5 रुपये MDR का प्रस्ताव है।Person-to-Person (P2P) ट्रांसफर और 2000 रुपये तक के दुकानदार पेमेंट पर कोई MDR नहीं।
सरकार का कहना है कि करीब 96% मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

पहले जिन छोटे व्यापारियों को UPI QR से महीने में 1 लाख रुपये तक आता था, उन्हें छूट थी। अब इस पर भी चर्चा है कि सालाना 40 लाख तक टर्नओवर वाले व्यापारियों को भी MDR से बाहर रखा जाए।

UPI पर सितंबर में 24.07 अरब ट्रांजैक्शन हुए थे। फिलहाल फाइनल नोटिफिकेशन का इंतजार है, लेकिन तय है कि दिवाली तक ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के लिए UPI पहले की तरह फ्री रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.