12:02 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – दवतोरा गांव में भागवत कथा का शुभारंभ, विधायक आशुतोष मौर्य ने किया उद्घाटन

बिसौली विधानसभा के दवतोरा गांव में 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, विधायक आशुतोष मौर्य ने किया उद्घाटन

बिसौली (बदायूं): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दवतोरा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने विधि-विधान से फीता काटकर कथा का भव्य शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पहुँचने पर मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य का ग्रामीणों द्वारा अत्यंत गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ आए विशिष्ट अतिथि बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुनील सिंह और प्रभाकर शर्मा “लिट्टे” का भी समस्त ग्रामवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

कथा के शुभारंभ के इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रतिपाल सिंह, कठेरिया, गुड्डू पाठक, सुख पाल सिंह, बॉबी पाठक, रामपाल मौर्य, सुनील मौर्य, राकेश मौर्य, शंभू मौर्य, संकित ठाकुर, ओमकार सिंह सहित भारी संख्या में मातृशक्ति और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कथा को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पहले ही दिन से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.