12:02 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

बीमारी के चलते स्वरूपपुर निवासी चेचेंद्र शर्मा का निधन

बीमारी के चलते स्वरूपपुर निवासी चेचेंद्र शर्मा का निधन, विधायक आशुतोष मौर्य ने दी सांत्वना

बिसौली। तहसील क्षेत्र के ग्राम स्वरूपपुर निवासी चेचेंद्र शर्मा का लंबी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्यक्त किया गया।

निधन की सूचना पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” दिवंगत चेचेंद्र शर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।

इस दौरान विधायक आशुतोष मौर्य के साथ मुख्य रूप से राहुल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर गांव के तमाम संभ्रांत नागरिक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.