12:02 pm Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

देवरिया में अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, तमंचे बनाते दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया, उत्तर प्रदेश। देवरिया की रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अवैध तमंचे बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य और सोहन के रूप में हुई है।

गोरखपुर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रुद्रपुर पुलिस टीम ने गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र में कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन तमंचे, कई कारतूस और अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्वांचल के कई जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। दोनों के खिलाफ गोरखपुर जिले में असलहा सप्लाई से जुड़े कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.