11:13 am Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

कानपुर: हुक्का नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों पर उत्पात मचाने का आरोप, 2 निलंबित

कानपुर: हुक्का नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों पर उत्पात मचाने का आरोप, 2 निलंबित

कानपुर। कानपुर में हुक्का नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों द्वारा रेस्तरां में हंगामा करने और कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवतियों पर छींटाकशी भी की।

बताया जा रहा है कि घटना डीसीपी सेंट्रल कार्यालय के पास की है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.