कानपुर। कानपुर के पोखरपुर स्थित एक कारखाने में चोर ने महज 9 मिनट में करीब 45 लाख रुपये की चांदी पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी छत से रस्सी के सहारे कारखाने के अंदर घुसा और करीब 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया।
वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें चोरी की घटना कैद होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com