नोएडा। बारिश के बाद सेक्टर-95 अंडरपास में जलभराव के चलते एक कार चार से पांच फीट गहरे पानी में फंस गई। कार में सवार लोगों की जान पर बन आई, जिसके बाद उन्होंने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान रस्सी की मदद से पानी में फंसी कार को बाहर निकाला गया।
गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना ने जलभराव के दौरान अंडरपास से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com