11:08 am Tuesday , 13 October 2026
BREAKING NEWS

पीलीभीत में रामलीला मेले में खूनी खेल: हिसाब-किताब के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला मेले की कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रात में हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने कथित तौर पर रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.