कछला: बाइक पुल पर खड़ी कर गंगा में कूदा 22 साल का युवक, नंबर से परिजनों को दी सूचना, तलाश जारी।
कछला (बदायूं) 12 अक्टूबर ।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव आरिफपुर भगता नगला निवासी 22 वर्षीय युवक श्रीराम पुत्र नरसिंह ने रविवार देर शाम थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा पुल से छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक से कछला पुल पर पहुंचा और बाइक को पुल पर ही खड़ी कर सीधे गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने युवक को कूदते देखा तो शोर मच गया। सूचना पर कछला चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुल पर खड़ी बाइक को देख पुलिस ने उसके नंबर के आधार पर ट्रेस कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार युवक घर से बिना बताए निकला था। छलांग लगाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश शुरू करा दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com