7:58 pm Monday , 12 October 2026
BREAKING NEWS

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में देवर गिरफ्तार, जेल भेजा

पति की मौत के बाद महिला ने लगाया था शोषण, मारपीट और शादी से इनकार करने का आरोप

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवर गांव। थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद महिला द्वारा अपने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार, 12 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड पर औरंगाबाद रोड के पास से पकड़ा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार उर्फ वीर प्रताप (20) गांव कैली का निवासी है। उसके खिलाफ कुंवर गांव थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। शिकायत में महिला ने बताया था कि उसके पति राम सिंह की 29 अप्रैल 2025 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और ससुराल में रखने से इनकार करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का मायका दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले से जुड़े आरोपियों से रंगदारी लेने के प्रकरण में तीन भाजपा नेता पहले जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.