7:59 pm Monday , 12 October 2026
BREAKING NEWS

त्योहारों पर शांति बिगाड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई: एसएचओ

बिल्सी। नवरात्रि, दशहरा और रामलीला महोत्सव को लेकर सोमवार कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य लोग व विभिन्न समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। कोतवाल ने लोगों से सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां आपसी सद्भाव से बढ़ती हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्ट से सावधान रहने की अपील की। इस मौके पर एसएसआई घनश्याम सिंह, दीपक चौहान, भुवनेश कुमार सिंह, इकरार अहमद, अबरार खान, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, विक्की वार्ष्णेय, बबलू ठाकुर, अमित वार्ष्णेय, मौलाना असरारउलहक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.