बदायूं: 12 अक्टूबर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में धान खरीद 12 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ हो गई है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीद एवं कृषक पंजीकरण के संबंध में किसानों को नियमित रूप से जागरूक करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कॉमन धान का मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत प्रदेश में तैयार की गई किसानों की फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) के आधार पर धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों से अपील की गई है कि वे धान खरीद योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी फार्मर आईडी से संबंधित आवश्यक जानकारी सुनिश्चित कर लें।
—- सौम्य सोनी की रिपोर्ट
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com