बिल्सी। श्री बालाजी बलदेव धाम खौसारा के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद महाराज ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुंसाईं पहुंचकर केशव कुमार मिश्रा के एसबीआई बीसी प्वाइंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इससे पहले बाबा के भक्त कौशल गुप्ता और गौरव गुप्ता ने अपने आवास पर महाराज और उनके सेवादारों का पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद गुरुजी ने बीसी प्वाइंट का शुभारंभ किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि बीसी प्वाइंट के खुलने से बेहटा गुंसाई और उसके आसपास के गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान श्रद्धालु और अन्य लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com