इस्लामनगर में गन हाउस की दुकान में जोरदार धमाका, संचालक समेत दो युवक गंभीर घायल
केशव गुप्ता
बदायूं। जिले के इस्लामनगर कस्बे में एक गन हाउस की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में धमाका होने से दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने से धमाका हुआ हो सकता है। हालांकि, धमाके की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com