बिल्सी। नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय साहस और सूझबूझ से काम लेने के लिए प्रेरित किया। महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि रास्ते में या अन्य किसी स्थान पर परेशानी होने पर चुप न रहें, बल्कि परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दें। महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, सविता देवी, पूजा, संजना और तनु मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com