नगर पालिका अध्यक्ष बदायूँ माननीय फातिमा रज़ा जी से आज एक स्कूल जाने वाली बच्ची आइज़ा सैफ़ ने मिलकर अपनी दुविधा साझा की,बच्ची ने बताया के उसको स्कूल जाते व आते समय बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।पार्वती आर्य इंटर कॉलेज से लेकर चाणक्य मिष्ठान भंडार तक व पनवाड़िया बिजलीघर से शिव मंदिर चौराहे तक सड़क पर गढ्ढों से वाहनों को निकलने में बहुत दिक्कत होती है क्यूँकि पूरा मार्ग अत्यधिक जर्जर हालत में है व कई बार तो दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है,खासकर आर्य समाज से बालाजी टेंट हाउस वाली रोड पर तो पुलिया की ऊँचाई ज़्यादा होने के कारण दुपहिया वाहन अक्सर फिसल भी जाते हैं।बच्ची ने निवेदन किया के कृपया इन सड़कों को बनवा दीजिए क्यूँकि त्योहारों के इस मौसम में बाज़ार में आने जाने वाले नागरिकों को कोई परेशानी न हो।अध्यक्ष महोदया जी ने तुरंत जेई को बुला कर आदेश दिया के बिटिया की परेशानी दूर करें व भी आइज़ा को आश्वासन दिया के जल्दी उनकी समस्या का निदान किया जाएगा।विदित हो के आइज़ा बदायूँ के प्रख्यात सीबीएसई के अंग्रेज़ी प्रवक्ता सैफ़ उद्दीन ‘ सैफ़ सर’ की बेटी हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com