बदायूं
दातागंज में 17,600 किसानों के लिए ₹10.20 करोड़ का अनुदान स्वीकृत, विधायक बब्बू भैया ने बांटे प्रमाण-पत्र
केशव गुप्ता
मुख्यमंत्री योगी के लाइव प्रसारण के जरिए किसानों तक पहुंची राहत की जानकारी, आपदा प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने पर जोर
बदायूं/दातागंज। दातागंज तहसील परिसर में दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने आपदा प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान के प्रमाण-पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि दातागंज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ एवं चक्रवात से प्रभावित 17,600 चयनित किसानों के लिए कुल 10 करोड़ 20 लाख 81 हजार 805 रुपये की अनुदान धनराशि स्वीकृत की गई है। शेष पात्र किसानों को भी अनुदान का लाभ दिलाने के लिए विभागीय और प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।
विधायक बब्बू भैया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आपदा की स्थिति में किसानों को बिना विलंब आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार संकट की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ के तहत प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। विधायक ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सेवा, समर्पण और अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक माधव सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार दयाचन्द्र पौरुष, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, चेयरमैन पति अनूप कुमार गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर, विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह (पालू भैया), ठा. रामनरेश सिंह चंदेल, शैलेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट, अंशुल सागर सहित पार्टी पदाधिकारी, पत्रकार, किसान और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com