7:34 pm Monday , 12 October 2026
BREAKING NEWS

विधायक बब्बू भैया ने सुरिशी डेयरी का फीता काटकर किया शुभारंभ, संचालकों को दी शुभकामनाएं

बदायूं

विधायक बब्बू भैया ने सुरिशी डेयरी का फीता काटकर किया शुभारंभ, संचालकों को दी शुभकामनाएं

केशव गुप्ता

दातागंज, बदायूं। विकास खंड दातागंज के ग्राम पापड़ हमजापुर (खाटू श्याम मंडी के निकट) में नव-प्रतिष्ठान सुरिशी डेयरी (Surishi Dairy) के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए फीता काटकर डेयरी का शुभारंभ किया।
यह प्रतिष्ठान श्री ऋषिपाल सिंह, डॉ. गौरव सिंह एवं श्री शिवम सिंह द्वारा शुरू किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर विधायक बब्बू भैया ने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सुरिशी डेयरी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी और निरंतर प्रगति करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नव-प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई दी और उनके सफल व्यवसाय की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.